Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

तीन राज्यों में जीत पर वीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न, झाल-मुड़ी बांटकर मनाई खुशी




सुपौल। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मंगलवार को वीरपुर मुख्यालय स्थित गोल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में झाल-मुड़ी बांटकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भगवा पताका, गमछा और टोपी पहनकर “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “अमित शाह जिंदाबाद” के नारे लगाए। साथ ही जमकर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया, जिससे पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया।

अभय कुमार जैन ने कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत देशभर में भाजपा के बढ़ते जनाधार को दर्शाती है।

इस अवसर पर बालेश्वर सिंह, पशुपति प्रसाद गुप्ता, राकेश कुमार, संजीत सिंहा, रिंकू गुप्ता, अनीश सिंह, सुरेंद्र मेहता, दिव्यांशु शेखर, सागर सत्या, सागर कुमार, रमेश कुमार, अनुज जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, संजय सिंह, रंजीत भगत, अजय सिंह, अनिल सिंह, क्षेमनाथ झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे गोल चौक क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का इजहार किया।

कोई टिप्पणी नहीं