Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रेलवे भूमि से हटाए गए भूमिहीन परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

 


सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत में रेलवे भूमि से हटाए गए भूमिहीन परिवारों के बीच प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल ने करीब 30 प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक शीट वितरित कर उन्हें अस्थायी रूप से खराब मौसम और खुले आसमान से बचाने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार हाल ही में रेलवे विभाग द्वारा रेलवे की जमीन पर वर्षों से बसे कई भूमिहीन परिवारों का आशियाना हटाकर भूमि खाली कराई गई थी। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद कई परिवार बेघर हो गए और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। तेज धूप और संभावित बारिश के बीच परिवारों की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने प्रशासन से तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की थी। उन्होंने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर कहा कि जब तक प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक उन्हें अस्थायी राहत दी जाए ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

लक्ष्मण कुमार झा ने भूमिहीन परिवारों के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि गरीब और बेसहारा लोगों को बार-बार उजड़ने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार को जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए।

वहीं अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। प्लास्टिक शीट वितरण के दौरान स्थानीय लोग एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं