सुपौल। विश्व हिन्दू परिषद सुपौल नगर की बैठक रविवार को सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिलाध्यक्ष रमण कुमार सिंह ने की। बैठक में युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से आशीष कुमार को बजरंग दल का नगर संयोजक घोषित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमण कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य चंद्रकांत झा ने कहा कि अनुशासित युवा ही राष्ट्र और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के आदर्श भगवान हनुमान हैं और उनसे अनुशासन एवं समर्पण की सीख लेनी चाहिए।
बैठक में विभाग संयोजक मुकेश यादव, विभाग गौ रक्षा प्रमुख बमबम सोनी, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अनिल ठाकुर, शिवम, अभिषेक जायसवाल, मनीष कुमार, आनंद कुमार, नीरज कुमार, सत्यम प्रभात, प्रेम चौधरी, शुभम, रौनक शर्मा एवं अंजनी कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं