Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : सिमराही बाजार में दुकानदार से मारपीट, घटना का वीडियो वायरल

 


सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत हॉस्पिटल रोड में रविवार दोपहर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा एक दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी देते हुए मीरा जनरल स्टोर के संचालक अक्षय लाल यादव ने बताया कि चार से पांच युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और पानी मांगा। जब वह फ्रिज से पानी निकालने गए, तभी युवकों में से एक ने दुकान के गल्ले से रुपए निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर सभी युवक उनके साथ मारपीट करने लगे, जिससे वह घायल हो गए।

दुकानदार ने बताया कि आरोपितों की संख्या अधिक होने के कारण वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। घायल दुकानदार की पहचान सिमराही नगर पंचायत निवासी अक्षय लाल यादव के रूप में हुई है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो और अन्य पहलुओं की जांच कर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं