Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, पिचिंग मशीन के उपचालक की मौत




सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपट्टी स्थित कोशी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार को एनएच-27 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मजनू कुमार मंडल के रूप में हुई है। वह किशनगंज जिले के बीबीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया किशनगंज निवासी सत्यनारायण मंडल के 25 वर्षीय पुत्र थे।

बताया जा रहा है कि मजनू कुमार मंडल एनएच-27 पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में पिचिंग मशीन पर उपचालक के रूप में कार्यरत था। घटना के संबंध में उसके साथी उत्तर प्रदेश निवासी नीरज यादव ने बताया कि मजनू फरवरी माह में काम करने के लिए यहां आया था। मार्च में निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद वह भपटियाही थाना क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव में अशोक साह के मकान में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मजनू कुमार मंडल किसी निजी कार्य से बाइक लेकर सिमराही बाजार जा रहा था। इसी दौरान धर्मपट्टी स्थित कोशी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-27 पर पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आगे  कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं