सुपौल। सदर प्रखंड में सोमवार को TAS-1 (Transmission Assessment Survey) कार्यक्रम के सफल संचालन एवं बेहतर समन्वय को लेकर प्रखंड स्तरीय बीएलटीएफ (BLTF) बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन कार्यालय, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सुपौल द्वारा जारी पत्रांक 1426 के आलोक में किया गया।
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, पीरामल प्रतिनिधि, विद्यालय प्रतिनिधि, आईसीडीएस, बीसीएम, वीबीडीएस सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान TAS-1 कार्यक्रम के उद्देश्य, विद्यालय आधारित सर्वे गतिविधियों, Q-FAT Kit के उपयोग तथा स्कूल सर्वे बिल्डर ट्रैकर के माध्यम से चिन्हित विद्यालयों में सर्वे प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ महोदया ने सभी विभागों एवं संबंधित कर्मियों को आपसी समन्वय और पूर्ण सहयोग के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए संचालित TAS-1 कार्यक्रम जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं