Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : रामपुर में सहयोग शिविर पहुंचे प्रभारी मंत्री, लाभुकों से संवाद कर दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश


सुपौल। बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को छातापुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, रामपुर में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर में उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सहयोग शिविर की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं को आम लोगों तक सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और योजनाओं का लाभ आसानी से मिल रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें।

कोई टिप्पणी नहीं