सुपौल। समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 26 आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे।
जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।

कोई टिप्पणी नहीं