Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत वीरपुर-भीमनगर सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा, पर्यटन विकास की संभावनाएं तलाशीं




सुपौल। सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी विनय कुमार ने 30 जुलाई को वीरपुर एवं भीमनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान पर्यटन विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में बड़ी संख्या में पर्यटक वीरपुर बराज देखने आते हैं, लेकिन वीरपुर और भीमनगर के आसपास अन्य पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जाना आवश्यक है। इससे पर्यटक क्षेत्र में अधिक समय तक ठहरेंगे, स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सीमावर्ती गांवों में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

दौरे के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को पर्यटन से जुड़ी संभावित योजनाओं की पहचान करने, उपयुक्त भूमि का चिन्हीकरण करने तथा आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने क्षेत्र की भौगोलिक एवं पर्यटन संभावनाओं का भी जायजा लिया।

भ्रमण के समय एसएसबी के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संभावित योजनाओं पर सुझाव प्राप्त किए। प्रशासन का मानना है कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं