Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भपटियाही (सुपौल) : संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर करें कार्य : जिला प्रभारी


सुपौलबीएनएन इंटर कॉलेज भपटियाही में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी तारानंद सादा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कमेटी गठन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता को कांग्रेस चली गांव की ओर कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी में जोड़ना है। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। 
बैठक को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, रामसागर पांडे, जवाहर झा, डॉ रमेश प्रसाद यादव, प्रो सूर्य नारायण मेहता सहित अन्य संबोधित किया। कार्यक्रम में जमील अनवर, जितेंद्र प्रसाद यादव, लक्ष्मी प्रसाद यादव, महेश यादव, मोतीराम, सावित्री देवी, आमोद यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, मो इकबाल, मो तजमुल हुसैन, सुदेश्वर यादव, जयप्रकाश ठाकुर, भूपेंद्र यादव, व्यासदेव साहू, शिवकुमार यादव, मो। इरशाद, मो। अंजार, जयराम मेहता, कपिलेश्वर राम, सुरेंद्र यादव, मो। खलील सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं