: नप के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव सहित अन्य लोगों ने दी बधाई
सुपौल। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित आरती एवं डांडिया कार्यक्रम में वन स्टेप डांस एवं कराटे संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन को देखते हुए नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह, सुनील चौधरी एवं राजेश मोहनका द्वारा संस्था के सभी बच्चे एवं संचालक राज कुमार को सम्मानित किया गया। मौके पर संस्था के एकेडमीक सदस्य डॉ एसके गुप्ता, मनोज झा, उपेंद्र सिंह, डॉ विश्वास चंद्र मिश्रा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव राम कुमार, डॉ सपना जायसवाल, रमेश यादव, पंचम साह, सुजय मुखर्जी आदि उपस्थित थे। संचालक राज कुमार ने बताया कि गांधी मैदान में आयोजित डांडिया में बड़ी संख्या में बच्चे युवतियां और महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर भाग लिया। माता के भजनों व गानों पर झूमते नजर आए। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्जित होकर एक-दूसरे के संग जमकर डांडिया खेला। बड़े तो बड़े बच्चे भी मनमोहक परिधान में सज धज कर डांडिया में शामिल होकर दर्शकों का मन मोह लिया। गांधी मैदान में पहली बार आयोजित डांडिया कार्यक्रम का स्थानीय लोगों ने जमकर तारीफ किया।


कोई टिप्पणी नहीं