सुपौल। रतनपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायतों के बुद्धिजीवियों, पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया आगामी 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रा शुरू हो रही है। पूजा अर्चना को लेकर भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायतों के विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापित करके पूजा पांडालों का निर्माण करवाया जा रहा है। ऐसे में विभागीय आदेशानुसार पूजा स्थलों पर शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त एवं तैयारी कर ली है। निर्देश दिया गया कि सभी पूजा कमिटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा भी लगाना है। वही पूजा कमेटी को जगह-जगह पर वॉलिंटियर की व्यवस्था करना है। प्रतिमा विसर्जन लाइसेंस के रूट चार्ट के अनुसार करना है। सभी पूजा पंडाल में पुलिस मौजूद रहेगी। गलत लोगों पर पुलिस की पैनी निगाहें है उन लोगों पर 107 की कार्रवाई कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी हमारी नजर है।आम जनता की मदद से पूजा को सफल बनाएंगे। इस मौके पर रतनपुर मुखिया संतोष कुमार मेहता, सातनपट्टी मुखिया सुरेंद्र पासवान, आर सी मेहता, उपेंद्र मेहता, ललन ठाकुर, खेलन यादव, नारायण मेहता, तपेश्वर मिश्रा, आलोक राज, राम नारायण राउत समेत अन्य लोग मौजूद थे।
रतनपुर : (शांति समिति) सभी पूजा कमिटियों को लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं