Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अनोखी पहल : सेवानिवृत शिक्षक एवं वृद्ध शिक्षकों को समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

सुपौल। महासप्तमी के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सुखपुर प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत शिक्षक एवं वृद्ध शिक्षकों को मिथिलांचल के प्रतीक मिथिला पाग और अंगवस्त्र के साथ पुष्प माला से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का संचालन इंद्रनाथ झा, पूजा समिति के सचिव रघुवंश कुमार एवं अरुण कुमार झा मुन्ना ने संयुक्त रूप से किया गया। समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद ने आयोजन के बारे में बताते हुए कहा कि यह सराहनीय आयोजन है। इसमें हमारे जितने भी शिक्षक हैं, उन सब को सम्मान करना उनके लिए बहुत ही खुशी की बात है।

 शिक्षक रूप में आए हुए पीतांबर झा ने बताया कि ऐसा आयोजन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी तरह से होना चाहिए। यह समाज को अच्छा बनाने में बहुत कारगर है। समिति के वरिष्ठ अधिकारी एवं वरिष्ठ ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें विघ्नेश्वर झा, सुरेश्वर झा, सीताकांत झा, लक्ष्मेश्वर झा, उपेंद्र पासवान, नारायण राम, कृष्ण बल्लभ सिंह, पशुपति ठाकुर, पीतांबर झा, केदारनाथ झा, इंद्र नारायण झा, कुलानंद झा, बिंदेश्वर मिश्र, उपेंद्र यादव, सुकुमार यादव, उदयकांत झा, अवधेश झा समेत 30 से अधिक शिक्षक शामिल हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण केशव कुमार झा, प्रेमनाथ झा, जितेंद्र झा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा, सागर सिंह, इंद्रनाथ झा, दुर्गादत्त झा, बिट्टू, रिंकू का सराहनीय योगदान रहा।


कोई टिप्पणी नहीं