Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

10 से 12 दिसंबर तक होगा वीर लोरिक महोत्सव, सफलता को लेकर डीएम ने की बैठक

सुपौल। वीर लोरिक महोत्सव 2023 के सफल आयोजन को लेकर सभी सदस्यों की बैठक समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जहाँ वीर लोरिक महोत्सव को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कमिटि के सम्मानित सदस्यगण के साथ किया गया।


बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से 10.12.2023 से 12.12.2023 तक तीन दिनों के महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, अपर समाहर्त्ता राशिद कलीम अंसारी, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी प्रिंस राज, वीर लोरिक महात्सव कमिटि के सम्मानित सदस्यगण यथा हृदय नारायण मुखिया, डॉक्टर दयानंद भारती, डॉक्टर अमन कुमार, जगदीश प्रसाद यादव, भगवान दत्त यादव, प्रधान सहायक जिला सामान्य शाखा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं