Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : तेज रफ्तार बाइक ने दो महिला को मारी ठोकर, गंभीर रूप से जख्मी

सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत अंतर्गत हुसैनाबाद वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार की देर संध्या एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने दो महिला को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों जख्मी महिलाओं को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया, जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। जख्मी महिला की पहचान हुसैनाबाद वार्ड नंबर 11 निवासी वीरेंद्र राम की 30 वर्षीय पत्नी ममता देवी व सज्जन मंडल की 45 वर्षीय पत्नी हरिहर देवी के रूप में किया गया।
घटना को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में हो रहे भागवत कथा को सुनकर दोनों महिलाएं अपने घर आ रही थी, इसी दौरान एक युवक अपने स्प्लेंडर प्लस बाइक बीआर 50एल 5003 से तेज रफ्तार में कहीं जा रहा था। जिसने अनियंत्रित होकर दोनों महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के बाद जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बाइक चालक अपनी बाइक को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों जख्मी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ममता देवी के गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं