Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के अड़राहा वार्ड नंबर 12 स्थित दिनेश सिंह के आवास पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पंडित आचार्य धर्मेन्द्रनाथ मिश्र, संत विनोदानंद झा, पंडित कार्तिक मिश्र एवं पंडित अभिषेक मिश्र के वेद मंत्रोच्चार के साथ घंटा- शंखनाद के बीच 151 कन्याओं एवं महिलाओं ने यज्ञ स्थली से कलश लेकर मुख्य मार्ग होते हुए काली स्थान बायसी के समीप पवित्र नदी से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थली पहुंची। इस दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यज्ञ के मुख्य यजमान दिनेश सिंह व फुलमती देवी ने बताया कि प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारम्भ किया गया। इस दौरान 10 से 16 नवंबर तक सात दिनों तक अपराह्न बेला में आचार्य पंडित धर्मेन्द्रनाथ मिश्र के अमृतमय वाणी से भागवत कथा का प्रवचन किया जाएगा। 16 नवंबर को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। इसके उपरांत अष्टयाम आरम्भ होगा। इस मौके पर आचार्य धर्मेन्द्रनाथ ने कहा कि ईश्वर की कृपा से यह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कलिकाल में समस्त प्रकार के कलमसों से दूर करने का एकमात्र साधन ईश्वर आराधना एवं भागवत कथा श्रवण ही है। यज्ञ के सफल आयोजन में समाजसेवी सुधीर कुमार मिश्र, मनोज सिंह। कमल सिंह, बबलू सिंह सहित समस्त ग्रामवासी पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं