सुपौल। भाजपा युवा मोर्चा वीरपुर और बसंतपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की संध्या मुख्यालय स्थित गोल चौक पर कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीत सिन्हा ने कहा कि जिस देश में महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है, वहां महिलाओं को लेकर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीतीश कुमार ने जिस तरह की बात सदन में की है, उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। जिला परिषद सदस्य किरण कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह बयान शर्मनाक है। मौके पर मुख्य पार्षद सुशील कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय कुमार जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना श्री, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, सुरेन्द्र मेहता, पशुपति प्रसाद गुप्ता, सुशील मेहता, बबन मेहता, चंदन देव, संजय माझी, अजय सिंह, रंजीत सिंह, सतीश सिंह, विनय सिंह, दयाकांत सिंह, सोनू कुमार, अजय कुमार शंभु गोस्वामी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वीरपुर : गोल चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जलाया पुतला
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं