सुपौल। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2023 का राज्य स्तरीय आयोजन बीएन मंडल विश्वविद्यालय, लालू नगर मधेपुरा के नॉर्थ ब्लॉक में सम्पन्न हुआ। इसमें जिले से चयनित 08 प्रोजेक्ट्स में से 04 प्रोजेक्ट्स का चयन स्टेट अवॉर्डी के रूप में हुआ।
जिला समन्वयक सह तेजेन्द्र माध्यमिक विद्यालय बरुआरी सुपौल के सहायक शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सुपौल जिला से उच्च वर्ग में आरएसएम पब्लिक स्कूल सुपौल के आर्या सिंह (ग्रुप लीडर) कृतिका आनंद (सदस्य) और गाइड शिक्षक प्रसून कुमार सिंह के प्रोजेक्ट का चयन किया गया। तेजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय बरुआरी सुपौल की श्रेया मुस्कान (ग्रुप लीडर) अदिति झा (सदस्य) और गाइड शिक्षक कुमार गौरव के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है। उच्च माध्यमिक विद्यालय निर्मली के आर्यन राज (ग्रुप लीडर) देवेंद्र कुमार यादव (सदस्य) और गाइड शिक्षक फूलदेव यादव के प्रोजेक्ट का चयन किया गया। निम्न वर्ग में आरएसएम पब्लिक स्कूल सुपौल के शिवम कुमार सिंह (ग्रुप लीडर) शिवम राज(सदस्य) और गाइड शिक्षक आशुतोष झा ने जिला को गौरवान्वित किया। सभी स्टेट अवॉर्डी बाल वैज्ञानिकों का परियोजना संवर्धन 22 नवंबर और 23 नवंबर को एससी ईआरटी पटना में होगा। इसमें चयनित 50 परियोजना से 30 परियोजना का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिला से उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर से जिला शैक्षणिक समन्वयक जितेन्द्र कुमार, गाइड शिक्षिका गुंजन कुमारी, गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुर गाइड शिक्षक शंकर कुमार ने भाग लिया।इस साल का जिला स्कूल पुरस्कार आरएसएम पब्लिक स्कूल सुपौल को दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं