Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : किसान चौपाल में खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की दी गई जानकारी

सुपौल। किशनपुर प्रखंड के शिवपुरी पंचायत भवन में शुक्रवार को प्रखंड समन्वयक जवाहर प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय किसान चौपाल लगाकर किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा मिलने वाला सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। वहीं गोबर से तैयार किए गए वर्मी कंपोस्ट के फायदे एवं इसे तैयार करने की विधि बताया। खेतों में कृषि यंत्रों का प्रयोग का भी तरीका के बारे में जानकारी दी गई। गेहूं, मक्का, चना, मटर एवं अन्य फसलों की देखरेख एवं अच्छा उपज पानी के लिए जानकारी दी गई। चौपाल कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश, विजय यादव, अरुण कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद, प्रकाश मेहता, गंगा मेहता, संतोष कुमार, मीरा देवी, प्रमिला देवी, बसंत कुमार, अर्जुन मेहता सहित किसान मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं