सुपौल। गुहाटी से मुंबई तक की साइकिल यात्रा पर निकली 21 छात्राओं के टीम का शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर स्थित टीडीपी पेट्रोल पंप के परिसर में स्वागत किया गया। जहां जनप्रतिनिधियों के अलावे काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने छात्राओं को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जानकारी अनुसार असम के गुहाटी से 21 छात्राओं की टीम 26 दिन की यात्रा पर गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई के लिए निकली थी। जिसका स्वागत किया गया। वहीं जानकारी देते छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मेरी मिट्टी मेरा देश थीम के तहत 21 छात्राओं ने साइकिल से करीब 2750 किमी दूरी तय करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी के तहत गत 21 जनवरी को वे लोग साइकिल से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए और आगामी 15 फरवरी तक गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचने का लक्ष्य है। बताया कि यात्रा के दौरान लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। मौके पर त्रिवेणी दास, अभिनंदन दास, मुनचुन दास, किशोर दास, अमृत भगत, उपमुख्य पार्षद विनिता देवी, मनीष कुमार भगत, संत अमरजीत, राधेश्याम भगत, दिलीप पूर्वे, अविनाश चौधरी, गौतम जायसवाल, प्रदीप साह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
राघोपुर : गुहाटी से मुंबई के लिये साइकिल यात्रा पर निकली 21 छात्राओं का लोगों ने किया भव्य स्वागत 26 दिन की यात्रा कर पहुंचेगी मुंबई, लोगों को किया जा रहा जागरूक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं