सुपौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर का शनिवार को सीएस डॉ ललन कुमार ठाकुर ने औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओपीडी में दी जा रही सेवाओं, भव्या पोर्टल का इंट्री, शीत शृंखला कक्ष, दवाओं का वितरण, आकस्मिक वार्ड में दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से कई तरह का जानकारी भी हासिल की और कई तरह के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा ने अस्पताल में चिकित्सक व कर्मी की कमी के बारे में सीएस को बताया। जहां सीएस ने बताया कि राज्य से बहाली की प्रक्रिया चल रही है। जिसके बाद सब कुछ सुचारू रूप से चलने लगेगा। मौके पर सभी चिकित्सक एवं कर्मी मौजूद थे।
किशनपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, कर्मियों को दिये आवश्क दिशा-निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं