Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

22 जनवरी को चकडुमरिया स्थित ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन अष्टयाम का होगा आयोजन

सुपौल। सदर प्रखंड के पिपराखुर्द पंचायत के चकडुमरिया गांव में अयोध्या से आये अक्षत और आमंत्रण पत्र समाजसेवी अशोक कुमार शर्मा के द्वारा पूरे गांव में दिया गया। मौके पर श्री शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। उस दिन सभी राम भक्त अपने-अपने पूजा घर एवं मंदिर की सफाई के बाद रामायण पाठ, कीर्तन-भजन आदि करें। शाम में दीप जलाकर दीपावली मनायें। बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन गांव के ठाकुरबाड़ी में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन अष्टयाम का आयोजन किया जायेगा। घरों को रंगोली, तोरण द्वार से सजाया जायेगा एवं शाम में दीपोत्सव मनाया जाएगा। पूजित अक्षत एवं प्रभु श्री राम मंदिर का भव्य चित्र सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी बिंदेश्वरी शर्मा, बमभोला शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक देवनारायण चौधरी, गणपत शर्मा, ठाकुरबाड़ी के पुजारी देवनारायण दास, साहेब दास, शिवन राम, शिवशंकर चौधरी, राधेश्याम मंडल, ब्रह्मदेव यादव सहित पूरे गांव में घर-घर दिया गया। कार्यक्रम में विजय चौधरी, कमल कुमार शर्मा, रामविलास शर्मा, विजय शर्मा, उमेश यादव, वासुदेव शर्मा, श्याम सुंदर मंडल, रौशन कुमार, यश, लिशा, दिवाकर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। 




कोई टिप्पणी नहीं