Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

फसलों को बर्बाद कर रहा नील गाय, किसान परेशान

सुपौल। जिले के किसान इन दिनों नील गाय के आतंक से काफी परेशान हैं। नील गाय लोगों के खेतों में लगे गेहूं सहित अन्य फसल को बर्बाद कर रहा है। गुरुवार को सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुम्हेट एवं बारा टोल सहित आस-पास के खेतों में दर्जनों की संख्या में नील गाय पहुंच कर फसलों को बर्बाद किया। स्थानीय पीड़ित किसानों ने बताया कि बड़ी संख्या में नील गाय उनलोगों के खेतों में घुस कर उत्पात मचाते है। जिससे ना सिर्फ आमलोग भयभीत हो रहे हैं। बल्कि नील गाय से खेतों में लगी फसल को भी भारी क्षति पहुंच रही है। झुंड के झुंड खेतों में विचरण कर रहे नील गाय से किसानों के सामने बचाव के कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है। फसलों की बर्बादी देख किसान बेचैन हो रहे हैं। इन जानवारों के आतंक से किसान रातजगा कर इसकी रखवाली कर रहे हैं। पीड़ित किसानों ने जिला प्रशासन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाते हुए नील गाय के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ताकि किसान बिना किसी परेशानी के खेती कर सकें। 



कोई टिप्पणी नहीं