Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : 26 फरवरी को त्रिवेणीगंज के अनूपलाल यादव महाविद्यालय में पर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सभा को करेंगे संबोधित, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में मंगलवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार उर्फ मंगल यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अजय कुमार अजनबी एवं महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी मदन पासवान उपस्थित थे। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जनविश्वास यात्रा में भाग लेने हेतु किशनपुर प्रखंड से कम से कम 10 हजार कार्यकर्ता, किसान, मजदूर व युवा शामिल होंगे। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड स्थित अनूप लाल यादव महाविद्यालय के मैदान में आगामी 26 फरवरी को 10:30 बजे नेता विरोधी दल सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के एक आम का सभा का आयोजन होगा। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि 17 साल बनाम 17 महीना के कार्यकाल में तेजस्वी यादव जनता के उम्मीद पर खड़ा उतरने का काम किया है। युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा में आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया गया है। लेकिन विपक्षी पार्टी को हमारे नेता की जनकल्याणकारी योजनाओं का पहल रास नहीं आया। नतीजा बेमेल गठबंधन कर उन्हें सत्ता से दूर किया गया। जनता का विश्वास आज भी तेजस्वी यादव के साथ है। बैठक में प्रखंड पूर्व प्रमुख विजय कुमार यादव, मो इस्माइल साफ़ी, रामचंद्र यादव, प्रमोद कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोनी कुमारी, सायरा खातून, सुमन देव, सरोज मेहता, रंजीत कुमार, अजय कुमार चौधरी, सुशील कुमार उर्फ बिजली सिंह, सुकमार यादव, महेश्वर मंडल, मनोहर यादव, बबलू यादव, रोशन कुमार, राम कामत, प्रमोद ठाकुर, शैलेंद्र कुमार, विनोद कामत, विजय पासवान, महादेव मेहता, भागवत यादव, नरेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं