Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : पूर्वी कोशी तटबंध के समीप लगी आग में 100 से अधिक घर जले

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के चिकनी गांव के वार्ड नंबर आठ में गुरुवार को भीषण अगलगी की घटना में पूर्वी कोसी तटबंध के 36.40 किलोमीटर के किनारे बसे बनैनिया पंचायत के बाढ़ से विस्थापित परिवारों के लगभग पांच दर्जन से अधिक परिवारों के 100 से अधिक फूस और चदरा की झोपड़ी जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मो तसलीम के घर में दोपहर का भोजन बना रहा था। इसी क्रम में चूल्हे की चिंगारी से मो तसलीम के फूस की झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने के बाद पछिया हवा चलने के कारण देखते ही देखते पूरी बस्ती में आग फैल गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन लोगों का प्रयास असफल रहा। अगलगी की घटना की सूचना अंचल कार्यालय और भपटियाही थाना पुलिस को भी दी गई। अधिकारियों द्वारा भीषण अगलगी के घटना की सूचना अग्निशमन विभाग सुपौल को दी गई। सुपौल से चार दमकल गाड़ी को आग बुझाने के लिए भेजा गया। इसके बाद करीब 02 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी की घटना में लोगों के घरों में रखें कई गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट कर गये। जो आग की भवायता में सहायक हो गया। वहीं पीड़ित परिवारों के दर्जनों गाय, बकरी, अनाज, कपड़ा, बर्तन, बाइक, साइकिल सहित घरेलू सामग्री जलकर रख हो गयी। इस घटना में मो उस्मान, मो गुफरान, मो कलाम, मो आजाद, मो सुभान, मो इस्लाम, मो सुल्तान, मो मनान, मो सुलेमान, मसोमात शकीला, मो नौशाद, मो सुभान अंसारी, मो सुलेमान, मो नसीरुद्दीन, मो सईद, मो सहीद, मो मुस्लिम, हरिलाल राम, टेटू राम, झड़ी लाल राम, रामचंद्र पासवान, मो इकबाल, शिव कुमार राम सहित अन्य परिवारों का अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य सामग्री में जलकर राख हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं