सुपौल। जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा विशनपुर गांव के समीप एक अवैध लोडेड देशी कट्टा के मधेपुरा जिला के टिकुलिया गांव निवासी मो अजीम उर्फ अजीमा को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बुधवार को उक्त अपराधी पकड़ा गया। जिसपर लगभग एक माह पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अपराधी पर सुपौल, सहरसा व मधेपुरा जिला में कई मामले दर्ज हैं। मो अजीम के गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली। गिरफ्तार अपराधी मो अजीम का अपराध के दुनियां से काफी पुराना नाता रहा है। अजीम के खिलाफ कुमारखंड थाना कांड संख्या 200/2019, कुमारखंड थाना कांड संख्या 251/2019, कुमारखंड थाना कांड संख्या 16/2015, कुमारखंड थाना कांड संख्या 211/2016, जदिया थाना कांड संख्या 202/2023 एवं शंकरपुर थाना कांड संख्या 167/2023 दर्ज है।
जदिया : 25 हजार का ईनामी अपराधी हथियार के साथ पकड़ाया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं