Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा ने किया जनसंपर्क, लगाया किसान चौपाल


     
छातापुर (सुपौल)। ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा छातापुर प्रखण्ड स्थित घीवहा पंचायत में जनसंपर्क कर किसान चौपाल लगाया गया। भाजपा किसान मोर्चा छातापुर दक्षिण मंडल के मंडल अध्यक्ष सुधीर पाठक की अध्यक्षता में यह किसान चौपाल लगाया गया जहाँ सबसे पहले गौमाता व कृषि यंत्रो के पूजन के पश्चात दलित बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

        कार्यक्रम में किसान मोर्चा सुपौल के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 37 करोड़ से अधिक परिवारों को सस्ती, सुलभ स्वास्थ्य सेवा एवं बिहार के 1 करोड़ से अधिक लोगों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज का लाभ मिल रहा है।


    
    जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा ने मौके पर कई किसानों से उनकी समस्याओं सुन कर मौके पर ही समस्या निराकरण का प्रयास किया। श्री झा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान कर भारत के 11.8 करोड़ लाभार्थी किसानों को 2.28 लाख करोड़ वितरित किए गए। इस राशि के मिलने से छोटे किसान साहुकारों के कर्ज लेने से मुक्त हो गए।

        कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री त्रिलोक झा, मंत्री महेश मंडल, महेश्वर रजक, सदस्य सिकेन्द्र मंडल, पंचायत अध्यक्ष घीवहा, पंचायत कार्यकारिणी के उपेन्द्र पाठक, मिश्री कान्त पाठक, संतोष पाठक, बलराम मंडल, लालबहादुर साह मंडल मंत्री बबलु कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ दर्जनों ग्रामीण एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं