चौपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेन देन में भारत नंबर 1 पर है। दुनियां के सबसे बड़े वैक्सिनेशन अभियान के तहत 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सिन डोज दिए गये।
उपाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार झा ने प्रधानमंत्री के द्वारा किसान हित में कई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का घर, बिहार में 32,000 करोड़ की योजना से 55.33 लाख लोगों को पक्का मकान यानी प्रति पंचायत लगभग 643 लाभार्थियों को घर मिला। 51 करोड़ से अधिक जनधन खातों से गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा बिहार में 6.1 करोड़ जनधन खाते से महिलाओं को सीधा लाभ हुआ।
चौपाल में राघोपुर दक्षिण भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार पंडित सहित कपलेशर चौधरी, योगेन्द्र चौधरी, उमेश चौधरी, छेदी साह, लूटन साह, कुसुमलाल साह, राम लखन चौधरी, चंदेश्वरी चौधरी, प्रमोद चौधरी, गुलटेन राम, बासुदेव पंडित आदि दर्जनों किसान एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कोई टिप्पणी नहीं