निर्मली (सुपौल)। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत सोनापुर हाट डगमारा पर निर्मली भाजपा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल की अध्यक्षता में किसान चौपाल लगाया गया। चौपाल प्रारंभ करने से पूर्व गौमाता एवं कृषि यंत्र का पूजन किया गया। साथ ही ग्राम परिक्रमा कर घर-घर संपर्क किया गया व पत्रक का वितरण किया गया।
किसान चौपाल को जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा ने संबोधित किया एवं किसानों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए प्रयास किया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, श्याम ना मंडल, सदानंद मंडल, नसीब लाल मंडल, रामसुंदर मंडल, दिगम्बर मंडल सहित दर्जनों किसान एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं