Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : बीएन इंटर कॉलेज के संस्थापन विश्वनाथ गुरमैता की मनायी गयी 39वीं पुण्यतिथि, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण



सुपौल। बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में सोमवार को बीएन इंटर कॉलेज के संस्थापक सह पूर्व विधायक विश्वनाथ गुरमैता की 39वीं पुण्यतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सूर्य नारायण मेहता की अध्यक्षता में मनायी गयी। कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों ने कॉलेज के संस्थापक सह विधायक विश्वनाथ गुरमैता के प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। स्वर्गीय विश्वनाथ गुरमैता का जन्म 25 दिसंबर 1927 को हुआ था। जबकि उनका निधन 08 अप्रैल 1985 ई को हुआ। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक और कल्याणकारी कार्य किया। मालूम हो कि स्व गुरमैता की प्रतिमा का अनावरण 23 मई 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। उनके प्रतिमा पर पूर्व मुखिया जयकृष्ण गुरमैता, बीएन कॉलेज भपटियाही की अध्यक्ष मंजू देवी, कॉलेज के प्राचार्य प्रो सूर्य नारायण मेहता, तेज नारायण खेरवार, दामोदर बरीयैत, देवनारायण मंगरदैता, चंद्र नारायण गुरमैता, पूर्व प्राचार्य अवध नारायण सिंह, महेंद्र प्रसाद साह, डॉ कृष्ण कुमार सिंह, शंकर गुरमेता, नागेश्वर कुसीयैत, मो फिदा हुसैन, हरिनारायण रान, मौसम खेरवार, रामप्रसाद अरगरिया, रमेश प्रसाद अरगरिया, कृत नारायण यादव, कृष्णदेव भेदभाव, सुरेश प्रसाद सिंह, नारायण रजक सहित कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सहित अन्य कई गणमान्य और बुद्धिजीवी ने माल्यर्पण किया। 

कोई टिप्पणी नहीं