Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : घर का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने एक लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ, बांसबाड़ी में मिला टूटा बक्सा



सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 09 निवासी अरविंद मल्लिक के घर मंगलवार की रात चोरों ने नगद सहित एक लाख का सामान चुरा लिया। पीड़ित श्री मल्लिक ने बताया कि रात करीब 11 बजे खाना खाकर घर के सभी लोग सो गये थे। सुबह जब उनकी पत्नी उठ कर कमरे का ताला खोलने गई तो घर का ताला टूटा पड़ा था। खुले कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखा तीन बक्सा गायब मिला। चोरी घटना की जानकारी मिलते हीं लोगों का जमावड़ा लग गया। गायब बक्सों की खोज करने पर तीनों टूटे बक्से घर के बांसबाड़ी में मिला। लेकिन बक्सा में रखा जीविका योजना का छह हजार और पर्सनल 25 हजार नगद सहित दस भरी चांदी के जेवरात और बढ़िया कपड़ा आदि गायब मिला। चोरी घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही थाना से अनि एसके सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच चोरी की जानकारी ली।

कोई टिप्पणी नहीं