Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : उपशाखा नहर से मिला अज्ञात युवक का शव



सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सहरसा उपशाखा नहर पुल 04 आरडी के समीप बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 03 स्थित नहर के किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह में नहर के नजदीक से जा रहे लोग नहर किनारे पानी में एक युवक का शव देखा। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को होते ही तुरंत ही सूचना करजाईन थाना को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची करजाईन थाना पुलिस शव को बाहर निकाला। इधर शव मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


कोई टिप्पणी नहीं