Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रखंड प्रमुख और प्रखंड उप प्रमुख, दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ



सुपौल। निर्मली अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को शांतिपूर्ण व्यवस्था के बीच रिक्त पड़े प्रखंड प्रमुख व प्रखंड उपप्रमुख पद पर चुनाव संपन्न हुआ। प्रखंड प्रमुख पद पर पूर्व प्रखंड प्रमुख रामप्रवेश कुमार यादव व उप प्रमुख पद पर पूर्व उप प्रमुख हरेराम उर्फ पिंटू मेहता निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्मली एसडीएम संजय सिंह के द्वारा दोनों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को निर्वाचित होने संबंधित प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों को निष्पक्ष भाव से काम करने से संबंधित पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनाव प्रक्रिया में बतौर प्रेक्षक सुपौल के अपर समाहर्ता थे। चुनाव कार्य में अधिकारियों के अलावे कुल 10 में 08 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। तत्कालीन प्रखंड प्रमुख व तत्कालीन उप प्रमुख समेत कुल 02 सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण अधिकारियों को निर्धारित समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक इंतजार करना पड़ा। समयावधि समाप्त होने के बाद विधिवत चुनाव प्रकिया शुरू की गई। प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पद के लिए अन्य एक-एक ही नामांकन हुआ। लिहाजा दोनों जनप्रतिनिधियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शांति व्यवस्था के मद्देनजर अनुमंडल कार्यालय निर्मली परिसर में आमलोग के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। अनुमंडल कार्यालय के प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात किए थे। इधर निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रखंड प्रमुख श्री यादव ने कहा कि विकासात्मक कार्यों को गति मिलेगी। निर्मली एसडीएम संजय सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधिवत व शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव प्रकिया संपन्न हुई है। विजयी जनप्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया गया। पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से दोनों पद रिक्त थे।

कोई टिप्पणी नहीं