Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पूर्व प्रमुख सूर्य नारायण यादव की पत्‍नी सुनीता कुमारी बनी किशनपुर की प्रखंड प्रमुख



सुपौल। सदर अनुमंडल कार्यालय सभागार भवन में मंगलवार को किशनपुर प्रखंड के प्रमुख पद के लिए चुनाव हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार की देख-रेख में चुनाव कार्य संपन्‍न किया गया। जबकि पर्यवेक्षक के रूप में एडीएम आपदा निशांत कुमार मौजूद थे। किशनपुर प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवार दिलीप कुमार यादव एवं सुनीता कुमारी ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जिसके बाद नामांकन की संवीक्षा के बाद नाम वापसी के लिए 05 मिनट का समय दिया गया। जहां किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया। चुनाव में कुल 21 पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी 21 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने चुनाव परिणाम का घोषणा किया। सुनीता कुमारी को 17 मत मिले। वहीं दिलीप कुमार यादव को 03 मत मिला। जबकि 01 मत रद्द कर दिया गया। जिसके बाद किशनपुर प्रखंड प्रमुख पद पर नौआबाखर पंचायत समिति सदस्या एवं पूर्व प्रमुख सूर्य नारायण यादव की पत्नी सुनीता कुमारी निर्वाचित घोषित की गयी। सुनीता कुमारी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार यादव को 14 मतों से पराजित किया। जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने सुनीता कुमारी को प्रमाण पत्र दिया। साथ ही सुनीता कुमारी को किशनपुर प्रखंड प्रमुख के रूप में शपथ ग्रहण भी कराया गया। इधर सुनीता कुमारी के प्रखंड प्रमुख बनने पर समर्थकों ने अबीर-गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दी। 



कोई टिप्पणी नहीं