Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : भारतीय प्रभाग में तबाही मचा रही नेपाल से बह कर आने वाली नदी, कुनौली बाजार में जमा घुटना भर पानी



सुपौल। नेपाल प्रभाग में हो रही बारिश से नेपाली नदियां उफान पर है। जिसका असर भारतीय प्रभाग में देखने को मिल रहा है। नेपाल के खारो व जीता नदी का बहाव भारतीय प्रभाग में हो रहा है। इन दोनों नदियों के उफनाने के बाद सीमवर्ती इलाके में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मालूम हो कि निर्मली अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कुनौली बॉर्डेर से लेकर कुनौली बाजार पाया किनार के शांति वन से आगे तक सीमा सुरक्षा गाइड बांध है। जिसके बगल से नेपाल से बहकर आने वाली खारो व जीता नदी का बहाव है। इन नदियों के उफान से बाढ़ का पानी भारतीय प्रभाग के कुनौली में प्रवेश कर गया है। जो कुनौली को प्रभावित करते हुए पश्चिम दिशा में तिलयुगा नदी में प्रवेश करते हुए कमलपुर होते डगमारा लोहा पुल के डायवर्सन होकर गुजरती है। स्थानीय रमाकांत सिंह, गुलाब सिंह, देवसुंदर जी, बीरेंद्र मंडल, रतन सिंह, किशोर झा, लखन शर्मा आदि ने बताया कि बारिश के मौसम में हर वर्ष उनलोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके निदान के लिए सुरक्षा बांध का निर्माण आवश्यक है। मुखिया दिलीप रजक ने इस मार्ग में चैनल की खुदाई की मांग की है। नेपाल में हुई जोरदार बारिश के बाद गुरूवार को बाढ़ का पानी कुनौली बाजार में प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी बेरिया घाट, मुस्लिम टोला, राम टोला, मंडल टोला, सुरियारी टोला, हाई स्कूल मार्ग व खेत खलिहान में चारों ओर फैल गया है। कोशी प्रोजेक्ट, कुनौली पूरब टोला, बथनाहा, हरिपुर, कमलपुर के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। इंडो-नेपाल के लोगों को इस मार्ग से आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ितों की सूची तैयार की जा रही है। सूची के आलोक में पीड़ितों को सुविधा मुहैया करायी जाएगी।  


कोई टिप्पणी नहीं