सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र के गनपतगंज वार्ड नंबर 09 के एक बांसबाड़ी से एक 20 वर्षीय युवक का फंदे से लटकता हुआ शव बरामदि किया गया। घटना की जानकारी के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी संजय सादा के 20 वर्षीय पुत्र कुंदन सादा के रुप में किया गया। मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद परिजनों के पहुंचते ही घटना स्थल पर चीत्कार मच गया। मृतक की मां, बहन सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं कुछ लोग इस घटना को जहां हत्या में रहे थे। वहीं कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग के मामले में आत्महत्या करार दे रहे थे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को भी दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने शव को बांस में बने फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेजने के लिए जुट गई। मृतक की मां गुलो देवी ने इस मामले में एक नया खुलासा करते हुए कहा कि मृतक कुंदन बगल के गांव की एक लड़की से प्रेम करता था तथा उसी से शादी करने का जिद कर रहा था। जिस पर शनिवार की रात में भी परिवार के लोगों द्वारा उसे काफी समझाया गया। परिजनों द्वारा उसे कहा गया कि अगर वही लड़की पसंद है तो दोनों का जब शादी का उम्र होगा तो शादी करा दिया जाएगा। लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि अगले ही सुबह इतनी बड़ी घटना घट जाएगी। बताया कि रविवार के सुबह करीब 04 बजे तक वह घर में ही था। सुबह वो अपने घर से स्नान करके निकला, जिसके कुछ घंटों बाद लोगों द्वारा उनलोगों को इस घटना की जानकारी मिली। वहीं मामले में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
राघोपुर : प्रेमिका से शादी नहीं कराने पर युवक ने फंदे से लटक कर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं