सुपौल। बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को पिपरा थाना परिसर पिपरा में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अमित कुमार ने की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। पिपरा थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि नगर पंचायत और प्रखंड क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र से आये जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही। कहा कि अफवाह फैलाने वालों व सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कहा कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। बैठक में मनोज कुमार सिंह मनु, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, प्रदीप यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पोद्दार, इफ्ताखार खान, दुर्गा मंडल, उद्यानंद विश्वास, विपिन कुमार, जयकुमार चौधरी, संजय यादव, जगदीश विश्वास, गिरधारी मुखिया, पुरुषोत्तम चौधरी, सतीश कुमार, राम भगवान यादव, संजय पासवान, जियाउर रहमान खान, मो हारुन रशीद, मो इमामम, मो अलीम, मुकीम अंसारी, अजय कुमार, संजय पासवान, नवीन कुमार, वसीम खान, मो इरफान, पप्पू साह, मजनू अंसारी, मो रईस आदि मौजूद थे।
पिपरा : बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं