Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रेरणा उत्‍सव में 18 विद्यालयों के 60 प्रतिभागी हुए शामिल, 30 का हुआ चयन



सुपौल। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उ‌द्घाटन जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अवधेश झा एवं वशिष्ट अतिथि संत जेवियर्स के शैक्षणिक निर्देशक डॉ विश्वाश चंद्र मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य श्री झा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से इस कार्यक्रम को संचालित करने हेतु जिला स्तर पर सुपौल में नवोदय विद्यालय को अधिकृत किया गया। बताया कि जिले के 18 विद्यालयों के लगभग 60 प्रतिभागी प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। पहले सत्र में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग, निबंध, कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ केजे मिश्रा, डॉ आरके यादव, शोली पाण्डेय, अश्वनी कुमार यादव एवं निशा मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन जेके झा ने किया गया। प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सभी चयनित 30 छात्र-छात्राओं का विशेष रूप से अन्तविक्षा लिया गया। जिसमें निर्णायक के रूप में बीएसएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार, प्रो निखिल कुमार थे। विद्यालय प्राचार्य श्री झा ने बताया कि चयनित छात्र-छात्रा राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगें। जिसका अंतिम रूप से चयन एमओई द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सोनिका, रमण कुमार, राजीव कुमार, नवीन सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं