Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : अनूपलाल यादव महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



सुपौल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव ने की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रूढ़िवादिता और भेदभाव महिलाओं के विकास में सबसे बड़े बाधक हैं। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और उनके अधिकारों का ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 का थीम "कार्रवाई में तेजी" (Accelerating Action) रखा गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरूकता अभियान को गति देना है।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला दिवस की एक शताब्दी बीत जाने के बाद भी महिलाएं पूर्ण रूप से लैंगिक समानता हासिल नहीं कर पाई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन उनकी भागीदारी की संख्या अभी भी सीमित है। उन्होंने विकास के लिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को समान अधिकार देने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद यादव, सोनू स्नेहिल, सुरेंद्र कुमार, दिलीप दिवाकर, गगन कुमार, दिग्दर्शन, शिल्पी ज्योति, अंकिता भारती, आस्था कुमारी, श्रेया भारती, चुनचुन कुमारी, लवली कुमारी, दिव्या कुमारी, रंजूषा सुमन, रूपम कुमारी, प्रिया राज, सरिता कुमारी, निभा पांडे, प्रियांशु कुमारी, रणजीत सिंह, अभिजीत कुमार, अंजली कुमारी, काजल कुमारी, खुशबू कुमारी, निशा भारती, सोनी कुमारी, रिया कुमारी और आरती कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं