Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का किया भव्य स्वागत



सुपौल। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आगमन पर शनिवार को कोसी महासेतु पर उनका भव्य स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

श्री चिब "बिहार मांगे परिवर्तन" सभा को संबोधित करने के लिए राघोपुर प्रखंड के सिमराही लख्मीचंद साहू उच्च विद्यालय मैदान की ओर जा रहे थे। उनके स्वागत के बाद, सभी कार्यकर्ता उनके काफिले के साथ सभा स्थल के लिए रवाना हुए। इस मौके पर राजू कुमार झा, मिट्ठू कुमार झा, सुरेश सदा, रोहित कुमार, रामचंद्र सिंह, सुभाष सिंह, मनोज कुमार, सोनू कुमार, मौसम कुमार, छोटू कुमार, अंजू देवी, सुनीता देवी, कंचन देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभा में उदय भानु चिब ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य में बदलाव और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही परिवर्तन की असली ताकत है, और आने वाले समय में बिहार को एक नई दिशा देने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। "बिहार मांगे परिवर्तन" सभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। कार्यकर्ताओं और जनता के उत्साह ने सभा को खास बना दिया, और युवा कांग्रेस ने इसे बदलाव की शुरुआत करार दिया।

कोई टिप्पणी नहीं