सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड अंतर्गत बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 07 मई को सरायगढ़ स्थित होटल शोभा भवन में आयोजित होने वाले सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि इस विशेष कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव, विधायक भारत भूषण मंडल, प्रो. खालिद साहब, रोहित कुमार चौधरी, बद्री आलम नूर सहित राजद के अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की और अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, भूप नारायण यादव, मधु यादव, मोहन यादव, मनोज यादव, महादेव यादव, विश्वनाथ पांडे, रामचंद्र सदा, मो. इसराइल, सीताराम मंडल, गजेंद्र यादव, रामसुंदर मुखिया, सलीम शाह, वीरेंद्र कुमार राय, संपत्ति कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं