Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन

 


सुपौल। छातापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के गोल चौक पर शनिवार की शाम युवा कांग्रेस ने बिहार सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनचुन कुमार ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनचुन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण और लोकतंत्र विरोधी कदम है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। खासकर युवाओं, छात्रों एवं वंचित वर्ग के बीच राहुल गांधी का बढ़ता जनाधार सत्ता पक्ष को असहज कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी घबराहट में सरकार ने राहुल गांधी के जनसंवाद कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी, ताकि वे आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित न कर सकें। उन्होंने कहा कि यह कदम न सिर्फ लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है।

चुनचुन कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जैसे जनप्रिय नेता को जनता से मिलने से रोकना संविधान की भावना के खिलाफ है। जनसेवकों को जनता से मिलना, संवाद करना उनका अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने एफआईआर को तानाशाही मानसिकता का परिचायक बताया और कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

कोई टिप्पणी नहीं