सुपौल। पिपरा नगर पंचायत पिपरा के वार्ड संख्या 07 में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत शनिवार को 74 लाख रुपये की लागत से ढक्कन सहित पीसीसी नाला निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बद्रीनारायण गुप्ता एवं नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मनोज कुमार सिंह मन्नू ने नारियल फोड़कर एवं भूमि पूजन के साथ की।
इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद अरुण गुप्ता, पार्षद जागेश्वर मेहरा, उमेश गुप्ता, सतीश शाह, बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया।
मुख्य पार्षद मनोज कुमार सिंह मन्नू ने बताया कि वार्ड नंबर 07 में यह नाला निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग रही है। नाले के बनने से जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी और साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि नगर के अन्य वार्डों में भी विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं ताकि पिपरा को स्वच्छ और विकसित नगर पंचायत के रूप में स्थापित किया जा सके।
कोई टिप्पणी नहीं