Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही : भाजपा नगर इकाई की बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर


सुपौल। नगर पंचायत सिमराही स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को नगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

बैठक की प्रभारी जिला मंत्री स्मृति कुमारी रहीं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिला मंत्री ममता झा, नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा, बूथ सशक्तिकरण जिला सह संयोजक विजय सिंह, भाजपा नेता सियाराम भगत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी स्मृति कुमारी ने कहा, “बूथ सशक्तिकरण ही भाजपा की जीत की आधारशिला है। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रियता से कार्य करना होगा।” वहीं विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ संगठन के लिए कार्य करें।

जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने कहा कि मजबूत संगठन ही मजबूत सरकार का निर्माण करता है, जबकि ममता झा ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की रीति-नीति के अनुरूप काम करने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा बूथ–सबसे मजबूत का नारा तभी सार्थक होगा, जब हर बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प लेना होगा।

बैठक के दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के सात प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें 25 सदस्यीय टोली के बूथ आवंटन की समीक्षा, सत्यापन कार्य का सरल ऐप पर अपलोड, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति, शक्ति केंद्रों की बैठकें, और व्हाट्सएप समूहों का गठन शामिल रहा।

इस अवसर पर स्मृति कुमारी द्वारा 25 सदस्यीय टोली की बूथवार सूची भी कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाई गई। वक्ताओं ने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता संगठन के अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाकर आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करें।

मौके पर दिलीप पूर्वे, रमण झा, चंचल कुमारी, महेंद्र ठाकुर, संतोष चौधरी, जीवनदीप गुप्ता, प्रकाश मंडल, शुभम कुमार, चंदू दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं