सुपौल। भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) की 12वीं बटालियन मुख्यालय परिसर में मंगलवार को बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
चुनाव में संतोष कुमार राय को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमित कुमार को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार को शाखा मंत्री, मिंटू बैठा को कोषाध्यक्ष, सुमन कुमारी को संयुक्त मंत्री और अनिल राय को मुख्यालय प्रतिनिधि बनाया गया।
केंद्र से आए पदाधिकारी नेताओं ने जानकारी दी कि चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया गया और पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं