सुपौल। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार विशेष निरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को सुपौल जिले में Zero Office Day मनाया गया। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं आपूर्ति निरीक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों का निरीक्षण किया।
2 सितम्बर 2025 को हुए निरीक्षण में कुल 135 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 12 दुकानों में अनियमितता पाई गई। संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा इन दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान 2 सितम्बर से 9 सितम्बर तक जारी रहेगा। इस अवधि में जिले की सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा सितंबर माह में खाद्यान्न वितरण की वस्तुस्थिति की जानकारी उपभोक्ताओं से सीधे प्राप्त की जाएगी ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
कोई टिप्पणी नहीं