Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दुर्गा पूजा 2025 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

 


सुपौल। जिले में दुर्गा पूजा 2025 के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की।

बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए और पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को चौकसी बरतने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना प्राथमिकता है।

सोशल मीडिया पर फैलने वाली गलत अफवाहों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं