Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

धानुक समाज ने दिखाई राजनीतिक मजबूती, तीन विधानसभा सीटों से लड़ने की तैयारी


सुपौल। जिला अखिल भारतीय धानुक उत्थान महासंघ, जिला शाखा सुपौल की बैठक सदर प्रखंड के करिहो गांव स्थित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र महतो के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री महतो ने की।

बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी धानुक समाज उपेक्षित है। सुपौल लोकसभा क्षेत्र की पाँचों विधानसभा सीटों में से अब तक किसी भी राजनीतिक दल ने धानुक समाज को टिकट देने लायक नहीं समझा। उन्होंने कहा कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र में लगभग दो लाख से अधिक धानुक मतदाता हैं, इसके बावजूद समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किसी भी पार्टी द्वारा नहीं किया गया।

उन्होंने घोषणा किया कि यदि इस बार किसी राजनीतिक दल ने धानुक समाज से उम्मीदवार नहीं बनाया, तो समाज अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगा। इसके तहत निर्मली, छातापुर और पिपरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार उतारे जाने की तैयारी है। निर्मली विधानसभा से सर्वसम्मति से पूर्व प्राचार्य सियाराम मंडल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। छातापुर एवं पिपरा के उम्मीदवारों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जीवछ मंडल, पूर्व प्राचार्य सियाराम मंडल, जिला उपाध्यक्ष देशरत्न प्रसाद, जिला सचिव पुष्कर आनंद, रामप्रसाद मंडल, राजेश कुमार मंडल, कामेश्वर मंडल, बलराम मंडल, रामदेव मंडल, सकलदेव मंडल, विद्यानंद मंडल, सुन्द्र मंडल, रानू राय समेत अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं