सुपौल। भपटियाही थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में लौकहा पंचायत के कोढली गांव वार्ड संख्या 4 निवासी विजय कुमार यादव, छिटही हनुमान नगर पंचायत के सिमरी गांव वार्ड संख्या 2 निवासी विजय कुमार मेहता तथा भपटियाही पंचायत के कल्याणपुर गांव वार्ड संख्या 2 निवासी संजय मेहता शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय कुमार यादव भपटियाही थाना कांड संख्या 181/25, जबकि विजय कुमार मेहता और संजय मेहता भपटियाही थाना कांड संख्या 183/25 में नामजद अभियुक्त थे। तीनों अभियुक्त कई महीनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कोई टिप्पणी नहीं