Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : भाजपा दक्षिणी मंडल की बैठक में बूथ सशक्तिकरण व जनसंपर्क अभियान पर दिया गया जोर



सुपौल।  छातापुर भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के मुख्यालय स्थित आवास पर मंडल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार हजारी ने की।

बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण और मतदाता जनसंपर्क अभियान को तेज गति से चलाने पर चर्चा हुई। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” पार्टी का मूल मंत्र है। इसके लिए प्रत्येक बूथ का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना और मतदाताओं तक केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी पहुँचाना आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ स्तर पर टोला और बस्ती तक पहुँचकर आम मतदाताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दें और अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष ललितेश्वर पांडेय, महामंत्री चंद्रदेव पासवान, विमल आनंद, गुंजन भगत, दिनेश झा, पवन कुमार सिंह, सरिता साह, माला देवी, श्रवण सरदार, मनोज मंडल, सुधीर पाठक, रौशन कुमार, जयकृष्ण कुमार, सिकेंद्र मंडल, रामटहल भगत, दिनेश झा, शिवशंकर मेहता, शत्रुघ्न शर्मा, अजय ठाकुर, त्रिलोकनाथ झा, संतोष दास और पवन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं